TOP TNF News: सूर्यदेव जा रहे हैं धनु राशि में

सूर्यदेव जा रहे हैं धनु राशि में

इन 5 राशियों के लिए अत्यंत ही शुभ समय


ज्योतिष शास्त्र में सूर्य

ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को यश-प्रसिद्धि तथा पिता का कारक ग्रह माना गया है। इसलिए एक राशि से दूसरी राशि में इसका गमन सभी के लिए सफलता तथा सामाजिक सम्मान पाने की दृष्टि से मह्त्वपूर्ण होता है। आने वाले 15 दिसंबर 2017 को सूर्य वृश्चिक राशि से निकलर धनु राशि में जाएंगे। यहां ये एक माह यानि कि 14 जनवरी 2018 तक रहेंगे। राशि अनुसार जानें इसका आपपर क्या प्रभाव रहेगा इसका...

मेष राशि

सूर्य इस दौरान आपके नौवें भाव में होंगे जो भाग्य और पिता का भाव भी होता है और इसे धर्म भाव भी कहा जाता है। सूर्य के भी धर्म तथा पिता का कारक होने के कारण आपके लिए यह समय अत्यंत शुभ साबित होगा। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी या लंबे समय से प्रतीक्षित कोई कार्य पूरा होगा। धर्म, अध्यात्म आदि कार्यों में विशेष रुचि जागृत होगी। माता-पिता का अपमान ना करें, वरना विपरीत फल मिलेंगे। माणिक पहनना आपके लिए लाभदायक रहेगा।

वृष राशि

इस गोचर के दौरान सूर्य आपकी राशि से 8वें स्थान में होगा जो ना बहुत अच्छा लेकिन ना ही बहुत बुरा फल देगा। मेहनत का फल मिलेगा लेकिन जितना आप करेंगे केवल उतना ही। पारिवारिक जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव सकते हैं। क्रोध पर नियंत्रण रखें तथा विवादों से बचने का प्रयास करें। वाहन दुर्घटना के योग बन रहे हैं, इसलिए सावधानी बरतें। अपना तथा माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मिथुन राशि

सूर्य इस गोचर के दौरान आपकी राशि से 7वें भाव में होंगे, आपके लिए यह बहुत शुभ स्थिति नहीं कही जा सकती। पारिवारिक अशांति-कलह का सामना करना पड़ेगा, साथ ही कार्यक्षेत्र में विवादों-परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है। अनावश्यक किसी से ना उलझें वरना नुकसान आपका ही होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कर्क राशि

इस समय सूर्य आपकी राशि से 6ठे भाव में होंगे जो मिलाजुला फल देगा। भाग्य में कभी थोड़ी रुकावट का सामना करना पड़ सकता है लेकिन मेहनत का पूरा फल मिलेगा। कर्ज देने से बचें, इसमें नुकसान की संभावना है। पेट संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, विशेष ध्यान रखें। नौकरी-व्यवसाय में कार्यों की सराहना से प्रसन्नता प्राप्त होगी।

सिंह राशि

सूर्य का आपकी राशि से पांचवें भाव में होना जीवनसाथी या प्रेम-संबंधों में परेशानियां लाएगा। मानसिक अशांति होगी, लेकिन जल्दबाजी में कोई भी निर्णय लेने से बचें। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें।

कन्या राशि

सूर्य का आपकी राशि से चौथे भाव में होना आपके भी वैवाहिक जीवन में परेशानियां लाएगा। जीवनसाथी से मनमुटाव विवाद में बदल सकता है इसलिए सावधान रहें। नौकरी-व्यवसाय में सफलता-उन्नति का समय है। लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं।

तुला राशि

अपनी इस गोचर अवधि के दौरान सूर्य आपकी राशि से चौथे भाव में भ्रमण करेंगे जो आपके लिए अत्यंत शुभ साबित होगा। पारिवारिक, समाजिक जीवन तथा कार्यक्षेत्र, इन तीनों जगहों पर आपको सफलता तथा सम्मान प्राप्त होंगे। लेकिन मेहनत से जी ना चुराएं वरना परिणाम बुरे भी हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि

सूर्य आपकी राशि से द्वितीय भाव में होगा जिससे आर्थिक लाभ के योग बन सकते हैं, लेकिन प्रॉपर्टी या शेयर में निवेश करने से बचें। पिता से अच्छे संबंध लाभ का कारण बनेंगे, पर पारिवारिक जीवन कुछ तनावपूर्ण रह सकता है। विवादों को तूल देने से बचें। आंखों का विशेष ध्यान रखें।

धनु राशि

सूर्य का आपकी ही राशि में गोचर होना आपको नौकरी-व्यवसाय में सम्मान तथा लाभ दिलाएगा। प्रमोशन हो सकता है, लेकिन ध्यान रखें कि अपनी सफलता का लेकर आपमें अहंकार के भाव ना आएं जिसकी संभावना दिख रही है। अगर ऐसा हुआ तो यह आपके विपरीत जाएगा। पत्नी के साथ मनमुटाव हो सकता है।

मकर राशि

सूर्य का आपकी राशि से 12वें भाव में होना आपके शत्रुओं को कमजोर करेगा। अचानक किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें, फिजूलखर्च से बचें। पार्टनर के साथ अच्छे पलों का आनंद लेंगे।

कुंभ राशि

अपने इस गोचर के दौरान सूर्य आपकी राशि से 11वें भाव में होंगे जो आपके लिए हर प्रकार से शुभ फल देने वाला साबित होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी तथा धन लाभ होंगे। उच्च अधिकारियों से संबंध अच्छे होंगे जिससे लाभ के अवसर बनेंगे। परिवार में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है।

मीन राशि


सूर्य आपकी राशि से 10वें भाव में भ्रमण करेंगे जो मिलाजुला फल देगा। पारिवारिक जीवन में जहां यह विवाद तथा मानसिक अशांति दे सकता है, कार्यक्षेत्र में आपके लिए उतना ही अधिक शुभ फलदायी होगा। प्रमोशन होने की संभावन है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

No comments:

Post a Comment