TOP TNF News: आपके मुंह में दांतों की संख्या बताती है कैसा होगा आपका भविष्य

आपके मुंह में दांतों की संख्या बताती है कैसा होगा आपका भविष्य

आपके मुंह में दांतों की संख्या बताती है कैसा होगा आपका भविष्य


सामुद्रिक शास्त्र शारीरिक संरचनाओं के आधार पर व्यक्ति के स्वभाव तथा उसके आधार पर उसके भविष्य का आंकलन करता है। इसमें हाथ-पैरों की अंगुलियों से लेकर नाखून, आंख-नाक की बनावट आदि शरीर के हर अंग के लक्षणों से जुड़ी जानकारी दी गई है। इसमें सबसे पहला खयाल चेहरे का आता है। आपको शायद पता ना हो लेकिन दांतों की बनावट से लेकर उसकी संख्या तक आपके भविष्य से जुड़ी कई चीजें बताता है। यहां हम इससे जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें आपको बता रहे हैं...

दांतों की बनावट

दांतों का टेढ़ा-मेढ़ा होना बहुत अच्छा नहीं माना जाता। वहीं स्वस्थ गुलाबी मसूढों के साथ समान आकार के खूबसूरत दांत ना सिर्फ खूबसूरती बढ़ाते हैं बल्कि ज्योतिष शास्त्र में इसे व्यक्ति के अच्छे भविष्य की निशानी माना गया है। ऐसे लोग जीवन में हर खुशी पाते हैं, दातों में बहुत अधिक गैप होना अस्वस्थता और इसके कारण दुर्भाग्यशाली जीवन की ओर भी इशारा करता है। इसके अलावा दांतों की संख्या भी व्यक्ति के आगे के जीवन की भविष्यवाणियां करता है।

32 दांत – सत्यवादी

बहुत कम ही लोगों के 32 दांत होते हैं लेकिन जिनके भी हों उनके जीवन में सच का बहुत अधिक महत्व होता है। वे सच बोलते हैं और दूसरों से भी इसकी उम्मीद करते हैं। ऐसे लोग अपने बूते अपना एक खास मुकाम बनाते हैं। इनके साथ एक और जो खास बात होती है वह यह कि इनकी कही हुई बातें अक्सर सत्य साबित हुआ करती हैं।

30 से 31 दांत – औसत जीवन जीने वाले, विलासी प्रवृत्ति

ऐसे लोग मध्यम श्रेणी के होते हैं। इनके विचार सामान्य होते हैं तथा सही-गलत के फेर में ये ज्यादा नहीं पड़ते। जीवन में भौतिक सुख-सुविधाएं पाने की लालसा इनमें सबसे अधिक होती है लेकिन इसके लिए इनके प्रयास उतने खास नहीं होते। कई बार अपनी लालसाओं को पूरा करने में ये लालची भी हो जाते हैं। लेकिन इतना सबके बावजूद भी ये बहुत अधिक सुखी-सपन्न जीवन नहीं जी पाते।

29 दांत – दुखी जीवन

29 दांतों वाले लोगों का जीवन चुनौतीपूर्ण होता है। चाहे वह कोई घरेलू महिला ही क्यों ना हो, उसके लिए चुनौतियां कभी कम नहीं होतीं। इनके जीवन में किसी ना कारण दुख की वजहें बनी ही रहती हैं। इस कारण कई बार ये अवसाद का शिकार भी हो जाते हैं और दुखी जीवन जीते हैं। 

28 दांत – भाग्यहीन

28 दांतों वाले लोगों का जीवन दुर्भाग्य का शिकार होता है। अपने प्रयासों में ईमानदार होने के बावजूद परिस्थितियां इनकी सफलता की राह में चुनौतियां लाती हैं। अक्सर छोटी सी परेशानी भी इनके लिए बड़ी बन जाती है। जीवन में दुखों के साथ संभव है पूरा जीवन इन्हें गंभीर आर्थिक परेशानियों का भी सामना करना पड़े।

No comments:

Post a Comment