TOP TNF News: 2018 में शनिदेव का प्रभाव आप पर

2018 में शनिदेव का प्रभाव आप पर

2018 में शनिदेव आपको क्या देने वाले हैं





जैसा कि आप जानते हैं। साल 2017 में अब कुछ ही समय बाकी बचा है और 2018 के स्वागत की तैयारियां चल रही हैं। ऐसे में एक सवाल आपके जहन में जरूर होगा कि 2018 में शनिदेव आपको क्या देने वाले हैं। यहां पर हम बात कर रहे हैं, 2018 में शनि देव आपकी राशि पर क्या प्रभाव डालने वाले हैं। चलिए जानते हैं,

 मेष राशि

पूरे वर्ष आपको अच्छे आनंद का अनुभव कराने वाले हैं। स्वास्थ्य लगभग उत्तम रहेगा कारोबार नौकरी के क्षेत्र में इस वर्ष कुछ कमी रह सकती है। शत्रु आप के प्रभाव कम करने की कोशिश करेंगे नगर वह कामयाब नहीं होंगे झूठे आरोप लगने का योग बन रहा है मगर अंततः आप सही साबित होंगे।

 वृषभ राशि

यह वर्ष में शनिदेव आपको कुछ परेशानियां दे सकते हैं, इसलिए अपने फैसलों पर अच्छी तरह से विचार करके ही लागू करें। कारोबार में विस्तार की योजनाएं बन रहे हैं, मगर उनका क्रिया बहन बहुत आदर्श तरीके से करें। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष सामान्य है। नौकरी कारोबार में कुछ कार्य आपकी इच्छा विरुद्ध होते नजर रहे हैं।

मिथुन राशि

जीवनसाथी के साथ पूरी तरह से संबंध अच्छे नजर रहे हैं। यदि आप विवाह योग्य हैं तो कुछ महीने झुंझलाहट भरे प्रस्ताव मिलेंगे, जिससे मन थोड़ा परेशान रहेगा। यह वर्ष आपको आपके परिवार को एक जश्न का अवसर प्रदान करता नजर रहा है। आप जमीन बहन गहनों में खर्च करेंगे। स्वास्थ्य स्वास्थ्य की दृष्टि से शनिदेव आप पर मेहरबान हैं।

कर्क राशि

व्यापार व्यवसाय ने शनिदेव बढ़ोतरी दरसा रहे हैं। कोई पुराना कर्ज या कहीं से बहुत दिनों से आप पैसे का इंतजार कर रहे थे, वह इस वर्ष आप तक पहुंच सकता है। जीवनसाथी के साथ कभी-कभी बहस हो सकती है, बहस को ज्यादा गंभीरता से ना लें, आपके लिए और आपके परिवार के लिए सुखद रहेगा। यह वर्ष आपके देनदारी भी कम करेगा यह एक अच्छी बात यह वर्ष आपके लिए लेकर जाएगा। परिवार में नए मेंबर के आने की प्रबल संभावना है।

सिंह राशि

अभी तक जो आपके परिवार में अशांति का जो माहौल बना था, वह इस वर्ष समाप्त हो जाएगा। इस वर्ष आप जमीन खरीद सकते हैं। यह वर्ष आपको बड़े निवेश के कई अफसर प्रदान करेगा। आप के वरिष्ठ आपके अनुभवों से काफी प्रभावित होंगे। अपने अत्याचारी स्वभाव को नियंत्रित करें, यह आपके जीवन में अच्छी चीजों पर नुकसान कर सकता है।

कन्या राशि

नौकरी और व्यवसाय के लिए किए गए प्रयास का फल मिलेगा। व्यवसाय और निजी जिंदगी के मामले आपको बेवजह परेशान कर सकते हैं। आपके नौकरी में पदोन्नति या व्यापार का विस्तार करने का विचार तो अच्छा है, लेकिन आप वहां कोई बड़ा बदलाव कर पाएंगे यह कम ही महसूस होता है। पैसा आएगा आसानी से मगर उतने ही रफ्तार से खर्च भी हो जाएगा। स्वास्थ्य की स्थिति सामान्य से कुछ कम रह सकती है।

तुला राशि

स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम दिखता है। धन का प्रभाव स्थिर दिखता है, आप पर्याप्त धन प्राप्त करने की कोशिश करेंगे और कहीं तक कामयाबी रहेंगे। आप अपने संबंधों को अच्छी तरह से निर्वाह निर्वाह कर पाएंगे। आपके आसपास के लोगों आपके साथ दिख रहे हैं।

वृश्चिक राशि

रहस्य कुछ ही समय में उजागर नहीं होते हैं, लेकिन अब आप अपने जीवन में बेहतर चीजों की उम्मीद कर सकते हैं। आपका स्वास्थ्य आपको अपने व्यवसाय की तरफ ध्यान केंद्रित नहीं होने दे रहा है, अतः स्वास्थ्य का ध्यान रखें, लापरवाही बिल्कुल ना करते हैं। काम के प्रति लापरवाही आपको परेशानी में डाल सकती है, हो सकता है इस अवधि में आप यात्राओं पर खर्च करें। बाहरी लोगों पर जल्दी विश्वास ना करें आपको धोखा हो सकता है।

धनु राशि

यह साल आपके स्वास्थ्य की दृष्टि से कमजोर नजर रहा है, स्वास्थ्य के प्रति बिल्कुल भी लापरवाही ना बरते। आपके प्रतिद्वंदी वह आपके साथ ही आप के रहस्य उजागर कर सकते हैं, अपनी बातें किसी को शेयर ना करें। आर्थिक स्थिति सामान्य से कुछ कम दिख रही है। पारिवारिक वातावरण अच्छा बनाने के लिए आप कोशिश करते रहें।

मकर राशि

शनि देव आपको अनावश्यक यात्रा कराते नजर रहे हैं। व्यापार-व्यवसाय में स्थिति अप डाउन की होने से मन में अशांति रह सकती है। व्यवसाय में स्थिरता को आपने अपने प्रयासों से संभालने की कोशिश करनी चाहिए। यह वर्ष आपके लिए नए घर खरीदने का अफसर भी देता नजर रहा है। आपके विरोधी आप पर प्रहार करने का प्रयास करेंगे, इसलिए आपको पूर्ण सावधानी बरतनी चाहिए। स्वास्थ्य उत्तम है। आर्थिक स्थिति के विषय में यहां यह बताना जरूरी है, कि धूप-छांव की स्थिति रहने वाली है।

कुंभ राशि

इस वर्ष आप अपने बीते हुए समय का विश्लेषण कर सकते हैं, और जो पीछे परेशानी रही हैं उनको यह साल आप निपटाने की स्थिति में होंगे। दोस्तों और अपने प्रियजनों के सहयोग से आप कोई पुराना विवाद समाप्त कर सकते हैं। शनिदेव की जो स्थिति इस साल बन रही है, उसके हिसाब से यह साल आपके लिए और आपके परिवार के लिए अच्छी खबरों का साल रहने वाला है।

मीन राशि


आमदनी के नए जरिए बढ़ सकते हैं। धन की स्थिति पहले से अच्छी होगी व्यवसाय मैं बड़ी सफलता की संभावनाएं बनती हैं, किंतु किसी करीबी व्यक्ति का आपको धोखा देना आपके लिए बुरी खबर हो सकती है। अतः बिजनेस व्यापार मैं खासकर सावधानी बरतें। किसी सरकारी समस्या के लिए किसी बुद्धिमान की सलाह आपके लिए बेहतर होगी। स्वास्थ्य के मोर्चे पर मीन राशि वाले अच्छा महसूस करेंगे।

No comments:

Post a Comment